Giridih News :रैली निकाल नशे से दूर रहने की अपील की

Giridih News :जेएसएलपीएस देवरी ने गुरुवार को मादक पदार्थ निषेध भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली. रैली ने प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर थाना मोड़ तक गयी. लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की गयी.

जेएसएलपीएस देवरी ने गुरुवार को मादक पदार्थ निषेध भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली. रैली ने प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर थाना मोड़ तक गयी. लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की गयी. जेएसएलपीएस के सदस्यों ने अपने घर-परिवार को नशे से दूर रखने की शपथ ली. नेतृत्व बीपीएम प्रमोद झा ने किया. कहा कि नशा युवाओं को बर्बादी की ओर ले जा रहा है. इसलिए इससे दूर रहें. रैली में सिंधु तिवारी, गुड़िया देवी, सुनीता देवी, रीना कुमारी, हीरामुनि केरकेट्टा, मोनिका वर्मा, प्रेरणा कुमारी, शोभा पांडेय, किरण देवी, मुख्तार अंसारी, संजय कुमार आदि शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >