Giridih news: पशुपालन विभागीय एआई कर्मचारी संघ की बैठक

Giridih news: सदस्यों ने शत प्रतिशत हड़ताल को सफल बनाने आह्वान किया. बैठक को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश मुख्य संरक्षक सह एनओसीजीई के राष्ट्रीय संगठन सचिव अशोक कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार ने 26 सितंबर, 2024 के आंदोलन के दौरान लिखित समझौता किया था कि तत्कालिक प्रभाव से वर्तमान 1500 मासिक मानदेय के स्थान पर 6000 मासिक मानदेय भुगतान किया जायेगा एवं राज्य स्तरीय वरीयता सूची का प्रकाशन करते हुए बीमा दुर्घटना का लाभ पर विचार किया जायेगा. लेकिन दुर्भाग्य है कि लिखित समझौता के बावजूद एक वर्ष व्यतीत हो गये, परंतु आज तक संचिका विभाग में ही लंबित है.

झारखंड पशुपालन विभागीय एआई कर्मचारी संघ जिला शाखा गिरिडीह की बैठक जिलाध्यक्ष राजेश कुमार महतो की अध्यक्षता में किरण पब्लिक स्कूल में संपन्न हुई. बैठक में जिला मंत्री मेघलाल मंडल ने सदस्यों के बीच प्रतिवेदन पेश किया. वहीं कोषाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया. बैठक में सभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड मंत्री के साथ प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. बैठक का मुख्य मुद्दा तीन सूत्री मांगों पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की तैयारी की समीक्षा करना था. सभी उपस्थित सदस्यों ने शत प्रतिशत हड़ताल को सफल बनाने आह्वान किया. बैठक को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश मुख्य संरक्षक सह एनओसीजीई के राष्ट्रीय संगठन सचिव अशोक कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार ने 26 सितंबर, 2024 के आंदोलन के दौरान लिखित समझौता किया था कि तत्कालिक प्रभाव से वर्तमान 1500 मासिक मानदेय के स्थान पर 6000 मासिक मानदेय भुगतान किया जायेगा एवं राज्य स्तरीय वरीयता सूची का प्रकाशन करते हुए बीमा दुर्घटना का लाभ पर विचार किया जायेगा. लेकिन दुर्भाग्य है कि लिखित समझौता के बावजूद एक वर्ष व्यतीत हो गये, परंतु आज तक संचिका विभाग में ही लंबित है. श्री सिंह ने कहा कि समुचे राज्य में पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुधन सेवा इन्हीं मुट्ठी भर एआई वर्कर के उपर निर्भर है. रिक्त पद के विरूद्ध कोई भी क्षेत्रीय कर्मी कार्यरत नहीं है. ऐसी परिस्थिति में केंद्रीय परियोजना के नाम पर एआई वर्कर को पंचायत स्तर पर केंद्र प्रभारी बनाकर सारा कार्य करने के लिए विवश किया जाता रहा है. इस प्रकार लगभग समुचे राज्य में 3000 एआई वर्कर 15 वर्षों से शोषण हो रहा है. इन्हीं मुद्दों को लेकर आंदोलन तेज किया जायेगा. बैठक में बीके मौर्या, चंदन कुमार, गोपाल वर्मा, दिलीप श्रीवास्तव, मनोज कुमार वर्मा, अजय कुमार, मोहित कुमार, महेंद्र वर्मा, उमेश कुमार ठाकुर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >