Giridih News :गिरिडीह में 108 की सभी 32 एंबुलेंस का हो रहा संचालन

Giridih News :गिरिडीह में अब मरीजों को 108 नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा समय पर मिलेगी. यह सेवा लोकल एरिया ही नहीं, बल्कि गिरिडीह सदर अस्पताल से धनबाद व रांची रिम्स रेफर किये जाने वाले वैसे दर्जनों मरीजों को भी मिलेगी जो पहले एंबुलेंस के इंतजार में 24 घंटे तक वेटिंग में रहते थे.

समय पर मरीज पहुंच रहे अस्पताल

धनबाद व रिम्स रेफर मरीजों को अब छह एम्बुलेंस दे रही सेवा

गिरिडीह में अब मरीजों को 108 नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा समय पर मिलेगी. यह सेवा लोकल एरिया ही नहीं, बल्कि गिरिडीह सदर अस्पताल से धनबाद व रांची रिम्स रेफर किये जाने वाले वैसे दर्जनों मरीजों को भी मिलेगी जो पहले एंबुलेंस के इंतजार में 24 घंटे तक वेटिंग में करते थे. इस असुविधा में कई अपनी जान भी गंवा चुके है. 108 एंबुलेंस को संचालित करने वाली एजेंसी सम्मान फाउंडेशन ने अब गिरिडीह में 32 गाड़ियों को पूरी तरह अपग्रेड कर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है. इसमें छह एंबुलेंस धनबाद व रांची रेफर हुए मरीजों को अस्पताल पहुंचा रहे हैं. अब गिरिडीह सदर अस्पताल से धनबाद व रांची के लिए रेफर मरीजों की वेटिंग संख्या जीरो हो गयी है. इससे पहले 32 में 8 गाड़ियां खराब पड़ी थी. एजेंसी चेंज होने पर रिपेयरिंग का मामला काफी दिन अटका रहा. अंत में सम्मान फाउंडेशन ने सभी खराब गाड़ियों का मरम्मत कराकर इसका परिचालन शुरू कर दिया.

एंबुलेंस के कारण मरीजों को नहीं होगी परेशानी : कंपनी

108 की संचालक एजेंसी सम्मान फाउंडेशन गिरिडीह के एसीओ धीरज कुमार कुशवाहा ने बताया कि गिरिडीह जिले में 32 एंबुलेंस हैंडओवर लिया गया था, जिसमें कई वाहन जर्जर स्थिति में थे. किसी में बैटरी की समस्या थी, किसी का टायर ब्लास्ट था, जबकि कई वाहन पूरी तरह से ब्रेक डाउन थे. सभी एंबुलेंस की मरम्मत कराकर उसका परिचालन शुरू कराया गया. अब एंबुलेंस के कारण मरीजों को कोई परेशानी नहीं होगी. प्रतिदिन छह एंबुलेंस मरीजों को लेकर धनबाद व रांची भेजा जा रहा है. बाकी एंबुलेंस जिला के अंदर सभी ब्लॉक से मरीजों को अस्पताल पहुंचाने का काम समय पर कर रही है. इसके अलावा बैकअप के लिए पांच गाड़ियां हमेशा रहेगीं, जो पुरानी गाड़ी के खराब होने पर उसके स्थान पर फौरन भेज दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >