16782 लोगों का होम क्वारंटाइन पूरा

गिरिडीह : कोरोना वायरस को लेकर की गयी स्क्रीनिंग जांच के बाद जिले में 18030 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया था. इनमें 16782 लोग होम क्वारंटाइन पूरा कर चुके है. सिविल सर्जन डाॅ. अवधेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होम क्वारंटाइन पूरा करने वाले लोगों में कोरोना के कोई लक्षण नही पाये गये. इस […]

गिरिडीह : कोरोना वायरस को लेकर की गयी स्क्रीनिंग जांच के बाद जिले में 18030 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया था. इनमें 16782 लोग होम क्वारंटाइन पूरा कर चुके है. सिविल सर्जन डाॅ. अवधेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होम क्वारंटाइन पूरा करने वाले लोगों में कोरोना के कोई लक्षण नही पाये गये. इस कारण ऐसे लोगों को दुबारा जांच या इलाज की जरूरत नहीं पड़ी. उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के बावजूद मार्च के अंतिम सप्ताह में राज्य से बाहर रहने वाले गिरिडीह के लोग काफी संख्या में यहां पहुंचे थे. जिन्हें स्क्रीनिंग जांच के बाद होम क्वारंटाइन किया गया. बाद में कई लोगों को सरकारी भवनों मसलन पंचायत भवन व विभिन्न स्कूलों में बने क्वारंटाइन केंद्रों पर रखा गया.

उन्होंने बताया कि सरकारी भवनों में किये गये क्वारंटाइन लोगों का सारा खर्च सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है.सरकारी क्वारंटाइन में रखे गये हैं 246 लोग :सिविल सर्जन डाॅ. सिन्हा ने बताया कि गुरुवार तक विभिन्न प्रखंडों के सरकारी भवनों में कुल 246 लोगों को सरकारी क्वारंटाइन में रखा गया है. ऐसे लोगों की खाने-पीने की व्यवस्था सरकार द्वारा की गयी है. उन्होंने बताया कि इनमें 38 लोग ऐसे है जो राज्य के बाहर के है.

क्वारंटाइन अवधि पूरी होने के बाद ऐसे लोगों को घर तक भेजने की जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्र के मुखिया व बीडीओ को दी गयी है. उन्होंने बताया कि सरकारी क्वारंटाइन में कुल ग्यारह सौ आठ लोगों को रखा गया था. इनमें ढाई सौ के करीब लोग रह गये हैं. 145 लोगों का लिया गया है स्वाब :सीएस ने बताया कि अब तक जांच के लिए 145 लोगों का स्वाब लिया गया है. इनमें 90 की जांच की गयी है. कहा कि 89 की रिपोर्ट निगेटिव व एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. उन्होंने बताया कि अब तक कुल 55 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >