Giridih News :अधिवक्ता पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व शादी कर छोड़ने का आरोप

Giridih News :गिरिडीह मुफस्सिल थाना में एक महिला ने आवेदन देकर अधिवक्ता प्रमोद कुमार साव पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व मंदिर में शादी कराने के बाद मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है.

अधिवक्ता पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व शादी कर छोड़ने का आरोप, शिकायत

पीड़िता ने पुलिस से मामले में कानूनी कार्रव���ई की मांग की है. महिला ने आवेदन में कहा है कि अप्रैल 2025 में कोर्ट परिसर में उसकी मुलाकात अधिवक्ता प्रमोद कुमार साव से हुई थी. काम दिलाने के भरोसे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई. आरोप है कि 24 जून 2025 को काम देने के बहाने अपने घर बुलाकर हथियार दिखाते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाया गया. इसके बाद शादी का आश्वासन देकर लगातार शोषण किया जाता रहा. महिला का कहना है कि दिसंबर 2025 में वैद्यनाथधाम में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली. इसके बाद किराये के मकान में उसे साथ रखा गया. जब उसने ससुराल ले जाने की बात कही तो टालमटोल शुरू हो गया. आरोप है कि जनवरी 2026 में ससुराल पहुंचने पर पति, ससुर व अन्य परिजनों ने मारपीट की, सोने के जेवर व नकद छीन लिए और घर से भगा दिया.

आरोपों को अधिवक्ता ने बताया बेबुनियाद

वहीं, मामले को लेकर अधिवक्ता प्रमोद कुमार साव ने महिला द्वारा लगाये गये सभी आरोप निराधार और गलत हैं. महिला उन्हें फंसाने का प्रयास कर रही है. उनका दावा है कि महिला ने उन्हें कुछ खाने को दिया था, जिसके बाद वह होश में नहीं थे. बाद में महिला ने शादी की फोटो दिखाई, जिसे उन्होंने फर्जी बताया है. आरोप लगाया कि महिला का पूर्व में अन्य युवकों के साथ प्रेम प्रसंग रहा है और उनसे लाखों रुपये की ठगी की गयी है. उन्होंने यह भी दावा किया कि महिला ने उनसे करीब 50 हजार रुपये और एक स्कूटी ली है.

पहले से दर्ज है प्राथमिकी, नये आवेदन की हो रही जांच : थाना प्रभारी

मामले को लेकर गिरिडीह मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि पूर्व में अधिवक्ता की पत्नी द्वारा उनके जीवनकाल में ही दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया गया था. उक्त आवेदन के आधार पर पहले ही प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है. बताया कि अब एक अन्य महिला द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है, जिसे लेकर मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >