Giridih news: नाबालिग को भगाने का आरोपी धनबाद स्टेशन पर धराया

Giridih news: मामला मोतीलेदा पंचायत का है. नाबालिग छात्रा के पिता ने कहा है कि उसकी पुत्री मैट्रिक की छात्रा है. रविवार की शाम ट्यूशन जाने की बात बताकर घर से सोनबाद के लिए निकली. शाम तक उसके वापस नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू हुई.

नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर शादी की नियत से लेकर सूरत ले जाने के लिए धनबाद पहुंचे आरोपी को बेंगाबाद ने पकड़ लिया. नाबालिग के साथ युवक को पुलिस पकड़ कर थाना ले आयी. पीड़िता के पिता के आवेदन के आधार पर थाना में कांड अंकितर कर आरोपी चरघरा निवासी विनय कुमार कुश्वाहा को जेल भेज दिया. वहीं, नाबालिग को मेडिकल जांच के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. मामला मोतीलेदा पंचायत का है. नाबालिग छात्रा के पिता ने कहा है कि उसकी पुत्री मैट्रिक की छात्रा है. रविवार की शाम ट्यूशन जाने की बात बताकर घर से सोनबाद के लिए निकली. शाम तक उसके वापस नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू हुई. सुराग नहीं मिलने पर बेंगाबाद थाना में सोमवार को घटना की जानकारी दी. जानकारी मिलने पर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के निर्देश पर छापेमारी टीम का गठित की गयी. टीम में शामिल पुलिस अधिकारी ने युवक का मोबाइल ट्रेस करते हुए सदल-बल मंगलवार की शाम धनबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे और दोनों को बरामद कर लिया. पूछताछ में युवक ने बताया कि नाबालिग छात्रा को लेकर दो बजे रात की ट्रेन से वह सूरत जाने वाला था. युवक ने बताया कि सोशल मीडिया से दोनों की नजदीकी बढ़ी थी. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >