सड़क पर आवारा घूम रहे जानवरों से लगातार हो रही दुर्घटनाएं

दो दिनों में दो लोग हुए घायल

बगोदर.

बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा-खंभरा रोड में हुए सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना देर शाम की है. घटना के बाबत बताया जाता है कि बगोदर के घाघरा-खंभरा रोड में सरिया के कुसमाडीह नावाडीह के युवक मुकेश मंडल बगोदर से अपनी बाइक से खंभरा की ओर जा रहा था. तभी सड़क पर आवारा पशु के दौड़ जाने से युवक की बाइक असंतुलित हो गयी और बाइक जानवर से जा टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इससे युवक घायल हो गया. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी. वहीं स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए बगोदर ट्रामा सेंटर ले जाया गया. इधर घटना की सूचना मिलते ही उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह, पूर्व जिप सदस्य मनोज पांडेय बगोदर अस्पताल पहुंचे और घायल की स्थिति का जानकारी ली. बता दें कि आये जीटी रोड सिक्स लाइन, नेहरू स्मारक की पुरानी जीटी रोड, हरिहरधाम रोड, सरिया रोड, अटका रोड जैसे स्थानों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है, जो रोड पर, या फिर डिवाइडर पर बैठे होते हैं और अचानक सड़क पर दौड़ जाते हैं, जिससे सड़क दुर्घटना होते आ रही है. बीते दिन हरिहरधाम रोड के एक मैरेज हॉल के समीप एक पत्रकार अपनी बाइक से बगोदर से आ रहे थे. तभी बाइक से जानवर के टकरा जाने से असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और सड़क पर गिरकर घायल हो गये. इसे लेकर स्थानीय प्रशासन को इस पर संज्ञान लेकर पहल की जाने की जरूरत है. वैसे मवेशी मालिकों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है, जो अपने पशुओं को सड़क पर दिन- रात घूमने के लिए छोड़ देते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >