Giridih News :नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल के आरोप में युवक गया जेल

Giridih News :नाबालिग छात्रा का फोटो व वीडियो बनाकर इसे वायरल करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को पकड़ा. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया है.

गिरिडीह शहर के बरगंडा में रहकर पढ़ाई कर रही एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल का मामला प्रकाश में आया है. छात्रा की शिकायत पर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ कर जेल भेज दिया है. युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बुढ़ियाखाद का 28 वर्षीय मो आलम अंसारी उर्फ मोनू के है.

खंडोली घूमने के दौरान लिया था फोटो

छात्रा ने बताया कि वह 14 अप्रैल को वह अपनी सहेलियों के साथ खंडोली घूमने गयी थी. वहां एक युवक ने उसका फोटो खींच लिया और वीडियो भी बनाया. लौटते वक्त बरगंडा चौक के पास एक युवक आया और बातचीत के बहाने उसका मोबाइल नंबर अपने फोन में सेव कर लिया. कुछ देर बाद छात्रा के मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आया और 15 हजार रुपये की मांग की. धमकी दिया कि पैसे नहीं देने पर फोटो वायरल कर देंगे. घटना की सूचना छात्रा ने पुलिस को दी. आरोपी ने छात्रा को दुबारा बड़ा चौक बुलाया, तो वह पुलिस के साथ वहां पहुंची. युवक को पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की बाइक के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. नगर थाना प्रभारी प्रसाद ने बताया कि युवक के खिलाफ छेड़खानी, ब्लैकमेलिंग और धमकी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >