Crime News :डिक्की से रुपये निकालकर भाग रहा युवक धराया

Crime News :निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार में गुरुवार को बाइक की डिक्की से रुपया निकालकर भाग रहे एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार में गुरुवार को बाइक की डिक्की से रुपया निकालकर भाग रहे एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जाता है कि कल्हाबार निवासी कुंजलाल महतो अपने साढ़ू दिनेश महतो के साथ एसबीआई की इसरी शाखा से लगभग दो लाख निकालकर रु को डिक्की में रख इसरी बाजार स्थित एक दुकान के बाहर बाइक खड़ी कर दोनों खरीदारी के लिए दुकान के अंदर चले गये. इस दौरान दिनेश महतो बाइक के पास ही खड़ा रहा. इसी दौरान एक व्यक्ति ने दिनेश महतो को बताया कि उसकी शर्ट पर किसी ने थूक दिया. इस बात को सुन जब वह अपनी शर्ट धोने चला गया. इसी दौरान एक उचक्का डिक्की से रु निकालकर भागने लगा. दुकान के अंदर खरीदारी कर रहे कुंजलाल की नजर उस पर पड़ी, तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर सुनकर आसपास के लोगों ने रु निकालकर कर भाग रहे उचक्के को पकड़ लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >