Giridih News :राजधनवार में कुल्हाड़ी मारकर युवक की हत्या

Giridih News :धनवार के गरडीह में शनिवार दिन लगभग चार बजे स्थानीय निवासी रविंद्र सिंह (50 वर्ष) पिता की हत्या कुल्हाड़ी मारकर कर दी गयी. बीच-बचाव करने में जयप्रकाश सिंह (55) को भी कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया.

हत्या का आरोप गांव के ही बच्चू सिंह (25 वर्ष) पर लगा है. घटना बच्चू के घर के सामने घटी. घटना के बाद से बच्चू परिजनों के साथ फरार हो गया है. मृतक के चाचा प्रेमसागर सिंह ने बताया कि बच्चू सिंह व उसके घर वालों ने एक सोची-समझी साजिश के तहत यह हत्या की है. मृतक के भाई अशोक सिंह ने बताया कि मेरा भाई गांव घूमने गया था. इस बीच उनका बेटा अनमोल चाचा को चाय पीने के लिए बुलाने गया. उसने देखा कि बच्टू उसके गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर रहा है. उसके हल्ला करने पर जब तक लोग वहां पहुंचते, तब तक रविंद्र की मौत हो चुकी थी. गांव वालों ने बताया रविंद्र घूम-घूमकर पेड़ा बेचकर परिवार का गुजरा करता था. वह अपने पीछे पत्नी अन्नपूर्णा देवी दो बेटे को छोड़ गया है.

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही धनवार पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आयी. वहीं, घायल को रेफरल अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक इलाज के बाद उसे रांची रेफर कर दिया गया है. थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल ने बताया कि हत्या हुई. लाश को कब्जे में लिया गया है और हत्या के आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >