मृतक की पहचान तिसरी थाना क्षेत्र के भंडारी गांव निवासी 36 वर्षीय प्रकाश तुरी के रूप में हुई है. प्रकाश तुरी सुबह दवा लाने के लिए अपनी बाइक से गिरिडीह जा रहे थे. इसी दौरान परसाटांड़ के पास सड़क पार कर रहे एक बच्चे को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रकाश बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल उन्हें एक निजी वाहन से गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
