सुबह चार बजे से मंदिर का पट खुलते ही भगवान शंकर पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु जुट गये. वहीं, बगोदर थाना शिव मंदिर, गुप्तेश्वरनाथ धाम, बगोदर-सरिया रोड स्थित महाकाल मंदिर, मंझलाडीह, पड़रिया, दोंदलों, कृष्णनगर समेत अन्य शिवमंदिरों में काफी संख्या में लोगों ने पूजा की. रात कई जगहों पर शिव बरात भी निकाली गयी. मंदिर ट्रस्ट के सदस्य भीम यादव महिलाओं से आभूषण और कीमती सामानों की सुरक्षा पर ध्यान देने की अपील कर रहे थे.
Giridih News :हरिहरधाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Giridih News :हरिहरधाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
Copied link
Giridih News :महाशिवरात्रि के अवसर पर बगोदर के हरिहरधाम मंदिर समेत अन्य शिवमंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पडा. हरिहरधाम मंदिर में हजारों की भीड़ जुटी.