Giridih News: पोखरिया पंचायत में खुलेगा उप स्वास्थ्य केंद्र

Giridih News: दस हजार है पंचायत की आबादी, झोलाछाप चिकित्सकों से इलाज कराने की विवशता

Giridih News: बगोदर प्रखंड के पोखरिया पंचायत के लोगों के लिए अच्छी खबर है. पंचायत के घनी आबादी वाले पोखरिया में जल्द ही स्वास्थ्य सुविधा के लिए उप केंद्र खुलेगा, इसकी स्वीकृति मिल गयी है. पंचायत समिति सदस्य गौतम कुमार द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र को लेकर लगातार अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग को पत्राचार किए जाने से प्रयास रंग लाया है. इसे लेकर जिला से उक्त पंचायत को उक्त स्वास्थ्य केंद्र से जोड़ने के लिए स्वीकृति मिल चुकी है. बगोदर प्रखंड के पोखरिया पंचायत की दस हजार की आबादी है, लेकिन इस पंचायत में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लंबे समय से उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की मांग की जा रही थी. लेकिन इस पर कोई भी विभागीय पहल नहीं किया जा रहा था, जिससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधित इलाज के लिए निजी क्लिनिक के अलावा गांव के झोला छाप डॉक्टरों के पास जाना पड़ता है, जिससे स्वास्थ्य के नाम पर मनमानी रकम भी वसूली जाती है. इसे लेकर गांव के लोगों ने इस पर ध्यान देने की मांग विभाग के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि से की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >