Giridih News :अभाविप ने एक दीया शहीदों के नाम आयोजित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Giridih News :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) गिरिडीह नगर इकाई ने रविवार को एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना और युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त करना था.

कार्यक्रम के दौरान परिषद कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने दीप प्रज्वलित कर शहीदों को नमन किया. दीपों की रोशनी से परिसर जगमगा उठा और वातावरण भारत माता की जय, वंदे मातरम् और अमर शहीद अमर रहें जैसे नारों से गूंज उठा. नगर मंत्री नीरज चौधरी ने कहा कि शहीद हमारे आदर्श हैं, उनके बलिदान से ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं.

विद्यार्थी देश के प्रति समर्पण व सेवा की

भावना

हर विद्यार्थी को देश के प्रति समर्पण और सेवा की भावना रखनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अभाविप का उद्देश्य सिर्फ शैक्षणिक सुधार नहीं, बल्कि युवाओं में देशभक्ति और चरित्र निर्माण की भावना को मजबूत करना भी है. प्रदेश मीडिया संयोजक गुड्डू राय, नगर उपाध्यक्ष राजेश पांडेय, नगर सह मंत्री अनीश रॉय, सदानंद राय, शुभम तांती, राजेश यादव, सोनू यादव, दीपक कुमार, बिट्टू मोदी, विक्रम, गायत्री सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >