Giridih News :पैदल जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

Giridih News :बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड अटका शिव मंदिर के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड अटका शिव मंदिर के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. बताया जाता है कि अटका शिव मंदिर के समीप पैदल जा रहे फुच्चू ठाकुर उर्फ पुछू ठाकुर (55) बरकट्ठा की ओर जा रहा था. इसी दौरान बगोदर की ओर से जा रहे वाहन ने उसे अपनी चमेट में ले लिया. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. वहीं, घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया. घायल को बगोदर ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है कि मृतक वैवाहिक कार्यक्रम के लिए वह निमंत्रण देने के लिए पैदल जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ. मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र समेत भरापूरा परिवार छोड़ गया है. बगोदर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया से जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >