वन विभाग एवं स्थानीय प्रशासन ने आसपास के ग्रामीणों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है. लोगों को बेवजह जंगल की ओर न जाने, रात और अहले सुबह अकेले बाहर नहीं निकलने तथा हाथियों को किसी भी प्रकार से छेड़छाड़ न करने की सलाह दी गयी है. अधिकारियों का कहना है कि खेतों में फसल नहीं होने के कारण हाथी भोजन की तलाश में शाम के बाद रिहायशी इलाकों की ओर रुख कर सकते हैं, जिससे नुकसान की आशंका बनी रहती है. वन विभाग की टीम द्वारा हाथियों को सुरक्षित दिशा में बिशुनपुर, फतेहपुर, प्रतापपुर और पालगंज मार्ग से आगे बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है. इसके लिए ग्रामीणों से सहयोग करने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई है.
Giridih News :चार हाथियों का झुंड पहुंचा अंगईया गांव, सतर्कता बरतने की अपील

Giridih News :चार हाथियों का झुंड पहुंचा अंगईया गांव, सतर्कता बरतने की अपील
Copied link
Giridih News :टुंडी प्रखंड अंतर्गत सर्रा गांव से चार हाथियों का झुंड भटकते हुए पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अंगईया गांव पहुंच गया है. जानकारी के अनुसार यह झुंड शुक्रवार की सुबह क्षेत्र में देखा गया.