Giridih News :आठ करोड़ की लागत से डाइट परिसर में बनेगा भवन

Giridih News :महिला जिला शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय (डाइट) बगोदर परिसर में शुक्रवार को बहूद्देशीय नये भवन निर्माण का शिलान्यास विधायक नागेंद्र महतो ने किया. यह भवन झारखंड शिक्षा परियोजना से बनेगा और इसकी लागत आठ करोड़ होगी.

महिला जिला शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय (डाइट) बगोदर परिसर में शुक्रवार को बहूद्देशीय नये भवन निर्माण का शिलान्यास विधायक नागेंद्र महतो ने किया. यह भवन झारखंड शिक्षा परियोजना से बनेगा और इसकी लागत आठ करोड़ होगी. दो मंजिला भवन में हॉल भी बनेगा. विधायक श्री महतो ने कहा कि 1972 के समय बगोदर में महिला शिक्षकों के लिए यह प्रशिक्षण महाविद्यालय शुरू हुआ था, जिसमें जिले भर से महिला ट्रेनिंग के लिए आतीं थीं. छात्रावास का भी निर्माण हुआ. बगोदर में महिला व चतरा जिले के सिमरिया में पुरुष शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण महाविद्यालय संचालित है. यह भवन बनने से यहां सुविधा भी बढ़ेगी. उन्होंने संवेदक को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने की बात कही है. मौके पर प्रमुख आशा राज, जेई वीरेंद्र प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि महेश मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि राजू सिंह, डाइट के पूर्व शिक्षक सुदामा मिश्रा, सुधीर सिंह, प्रो चंद्रशेखर प्रसाद, रवि सिंह, दिलीप साहू, गोल्डन जायसवाल, मंटू गुप्ता, सोनू सिंह, परवीन जायसवाल, भारत गुप्ता, सुखदेव राणा, धर्मेंद्र कुमार चिकु, जगदीश महतो आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >