देवरी में डायन कहकर महिला को पीटा

गिरिडीह : देवरी थाना इलाके के बरवाबाद की एक महिला को उसके रिश्तेदारों ने डायन का आरोप लगाकर पीटा. घायल महिला को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. पीड़िता ने बताया कि उसके घर में किसी की भी तबीयत खराब हो जाने पर डायन का आरोप लगाकर उसे प्रताड़ित किया जाता है. उसपर जादू-टोना […]

गिरिडीह : देवरी थाना इलाके के बरवाबाद की एक महिला को उसके रिश्तेदारों ने डायन का आरोप लगाकर पीटा. घायल महिला को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. पीड़िता ने बताया कि उसके घर में किसी की भी तबीयत खराब हो जाने पर डायन का आरोप लगाकर उसे प्रताड़ित किया जाता है.
उसपर जादू-टोना करने का भी आरोप लगाया जाता है. बुधवार की रात को उसके दो देवरों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया. आरोप लगाया कि उसी के कारण उसके घर के लोग बीमार पड़ रहे हैं. घटना के समय पति घर में नहीं था. सूचना पाकर उसका पति और भाई पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया. मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >