12 पिकअप वैन में लदा 60 मवेशी जब्त, जांच में जुटी पुलिस

सोमवार की सुबह नवडीहा ओपी क्षेत्र के बघैडीह-गरडीह के पास नवडीहा ओपी पुलिस ने 12 पिकअप वैन में लगे 60 मवेशी जब्त किया.

सियाटांड़.

सोमवार की सुबह नवडीहा ओपी क्षेत्र के बघैडीह-गरडीह के पास नवडीहा ओपी पुलिस ने 12 पिकअप वैन में लगे 60 मवेशी जब्त किया. इसमें 36 गाय व 24 भैंस हैं. पशु तस्कर एक-एक वैन में 7-8 पशुओं को लोड कर जा रहे थे. पकड़े गये सभी पशुओं को नवडीहा ओपी परिसर में रखा गया है. पशु चिकित्सक ने पशुओं की स्वास्थ्य जांच की. बताया जाता है कि पशुओं को छपरा बिहार से धनबाद ले जाया जा रहा था. इधर व्यापारियों का कहना है कि वे लोग दुधारू पशुओं को कागजात के साथ ले जा रहे थे. इधर, नवडीहा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. खबर लिखे जाने तक सभी पशुओं को नवडीहा ओपी परिसर में ही रखा गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >