बड़कीटांड़ मोड़ पर बस को रोक दिनदहाड़े डेढ़ लाख रु. की लूट

दुस्साहस. आसनसोल के सब्जी व्यवसायी का मुंशी बना शिकार गिरिडीह/गांडेय : गिरिडीह-टुंडी रोड पर बड़कीटांड़ मोड़ के पास सोमवार को दिनदहाड़े बस रोककर अपराधियों ने लूटपाट की़ आसनसोल निवासी सब्जी व्यवसायी के मुंशी अनिल मिश्रा (75 वर्ष) ने बताया कि वह गिरिडीह बस स्टैंड से रामकृष्ण नामक बस से आसनसोल के लिये रवाना हुआ. दोपहर […]

दुस्साहस. आसनसोल के सब्जी व्यवसायी का मुंशी बना शिकार
गिरिडीह/गांडेय : गिरिडीह-टुंडी रोड पर बड़कीटांड़ मोड़ के पास सोमवार को दिनदहाड़े बस रोककर अपराधियों ने लूटपाट की़ आसनसोल निवासी सब्जी व्यवसायी के मुंशी अनिल मिश्रा (75 वर्ष) ने बताया कि वह गिरिडीह बस स्टैंड से रामकृष्ण नामक बस से आसनसोल के लिये रवाना हुआ.
दोपहर करीब दो बजे बस जब बड़कीटांड़ जंगल स्थित मोड़ पहुंची तो वहां खड़े कुछ लोगों ने बस रुकवायी. इसके बाद पहले से ही बस में उसके पीछे बैठे दो लोग और बड़कीटांड़ मोड़ पर चढ़े अपराधियों ने रिवाल्वर निकाल कर उससे 1.59 लाख रुपये लूट लिये़ अपराधियों ने यात्रियों को चुप रहने की धमकी दी और बाइक पर सवार होकर फरार हो गये.
घटना की सूचना पर डीएसपी शंभु सिंह, इंस्पेक्टर राजेंद्र राम पहुंचे और पीड़ित अनिल मिश्रा से पूछताछ की.रेकी कर दिया गया घटना को अंजाम : बताया जाता है कि सब्जी व्यवसायी का मुंशी अनिल सब्जी के बकाया की वसूली करने सोमवार को गिरिडीह पहुंचा था. सुबह से वह तगादा वसूली में लगा हुआ था. अपराधियों को इसकी जानकारी संभवत: पहले ही लग चुकी थी.
बड़कीटांड़ मोड़ पर
छापामारी शुरू : डीएसपी
डीएसपी शंभु कुमार सिंह ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद से ही जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापामारी की जा रही है. दोपहिया वाहनों के कागजात की भी जांच की जा रही है. जल्द ही सफलता मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >