बिरनी : चोरी की चार बाइक बरामद, दो गिरफ्तार

बिरनी : बिरनी में चोरी की चार बाइक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी एसडीपीओ राजकुमार मेहता ने प्रेंस कांफ्रेस कर दी. उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी राजीव रंजन के नेतृत्व में यह उपलब्धि हासिल हुई है़ पकड़े गये लोगों में बिरनी थाना क्षेत्र के जुरपा निवासी बजरंगी दास व […]

बिरनी : बिरनी में चोरी की चार बाइक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी एसडीपीओ राजकुमार मेहता ने प्रेंस कांफ्रेस कर दी. उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी राजीव रंजन के नेतृत्व में यह उपलब्धि हासिल हुई है़
पकड़े गये लोगों में बिरनी थाना क्षेत्र के जुरपा निवासी बजरंगी दास व प्रकाश दास शामिल हैं. उक्त लोगों की निशानदेही पर जानकी दास जुरपा के यहां से एक पल्सर बाइक बरामद की गयी है़ यह गिरोह एक जिले से बाइक चोरी कर दूसरे जिले में बेचता था. गिरोह का सरगना गांवा माल्दा का रहने वाला है़
वह जेल में बंद है़ उसके जेल जाने के बाद बिरनी थाना क्षेत्र के जुरपा निवासी आलोक उर्फ् लखन ठाकुर गिरोह को चला रहा था. उसके दो साथी सुधीर व गोपाल भी बाइक चोरी के मामले में शामिल है एसडीपीओ ने कहा कि बेहतर काम के लिए बिरनी थाना प्रभारी राजीव रंजन, एसआई आरबी पासवान, एस आलम, मन कुमार राम पुरष्कृत किया जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >