शिक्षक शिक्षा को व्यवसाय नहीं सेवा समझें

आयोजन : गुरुब्र्रह्मा, गुरुर्विष्णु..गिरिडीह के स्कूलों में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस समारोह, वक्ताओं ने कहा गिरिडीह : पांच सितंबर को जन्माष्टमी की छुट्टी रहने के कारण जिला भर के कई सरकारी व निजी विद्यालयों में शुक्रवार(चार सितंबर) को ही शिक्षक दिवस मनाया गया. इस दौरान विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही. बच्चों ने […]

आयोजन : गुरुब्र्रह्मा, गुरुर्विष्णु..गिरिडीह के स्कूलों में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस समारोह, वक्ताओं ने कहा
गिरिडीह : पांच सितंबर को जन्माष्टमी की छुट्टी रहने के कारण जिला भर के कई सरकारी व निजी विद्यालयों में शुक्रवार(चार सितंबर) को ही शिक्षक दिवस मनाया गया. इस दौरान विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही. बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया.
उपहार देकर शिक्षकों को सम्मानित भी किया. सीसीएल डीएवी में कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गयी. इस दौरान मुख्य अतिथि गिरिडीह कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी एके राय ने तमाम शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेतर कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया.
पीओ श्री राय ने कहा कि अगर विद्यार्थी गुरु के दिखाये गये रास्ते पर चलते रहें तो निश्चित रूप से उन्हें सफलता मिलेगी. गुरु शिक्षा को व्यवसाय नहीं बल्कि सेवा व राष्ट्र निर्माण कार्य के रूप में देखें.
प्राचार्य भैया अभिनव कुमार ने कहा कि पांच सितंबर को जन्माष्टमी की छुट्टी रहने के कारण एक दिन पूर्व ही विद्यालय में शिक्षक दिवस मना लिया गया.
उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डाला. उन्होंने शिक्षकों को नि:स्वार्थ भाव से बच्चों को पढ़ाने की बात कही. शिक्षक मर्यादित जीवन जीयें और सभी को इसके लिए प्रेरित भी करें.
मौके पर स्कूली बच्चों ने स्वागत गान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया. मौके पर उप प्राचार्य एचजी तिवारी, केके वर्मा, एनपी सिंह, बीएन प्रसाद, कविता महापात्र, काकुली दासगुप्ता, जूली सिन्हा, मोनालिसा, सपन बनर्जी, अजरुन कुमार आदि मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन शबाना रब्बानी ने किया.
शिक्षक दिवस व जन्माष्टमी को ले चहल-पहल : गांडेय/देवरी : जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस को लेकर शुक्रवार को गांडेय व देवरी में काफी चहल-पहल देखी गयी. इस दौरान जहां छात्र-छात्राएं अपने गुरुजनों के लिए उपहार आदि खरीदने में व्यस्त दिखे, वहीं कृष्ण भक्त जन्माष्टमी को ले भी पूजन सामग्री व फल आदि की खरीदारी में मशगुल रहे. देवरी प्रखंड के चतरो, मंडरो, देवरी, घोरंजी, कोदंबरी आदि बाजारों में खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.
तिसरी : शिक्षक दिवस को लेकर शुक्रवार को तिसरी प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान बच्चों ने शिक्षकों को सम्मानित भी किया. तिसरी के संत मैरीज स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत कर शिक्षकों का अभिवादन किया. सिस्टर अंजली ने कहा कि गुरु -शिष्य के रिश्ते को कभी भुलाया नहीं जा सकता. हर शिक्षक की इच्छा रहती है कि उसका छात्र पढ़-लिख कर समाज व देश का नाम रोशन करे. उन्होंने छात्राओं की उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की.
इधर, पांडेयडीह स्थित प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों का मन मोह लिया. प्राचार्य श्यामसुंदर प्रसाद वर्मा ने कहा कि आज के छात्र कल के भविष्य हैं. छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर ही हम समाज को आगे बढ़ा सकते हैं.
मौके पर लीलावती वर्मा, विनोद साव, प्रकाश चंद राय, संजय सिन्हा, रवि चौधरी, रीतलाल वर्मा, रेणुका सहाय, संगीता राय, परमजीत कौर, पूजा सेठ, जयवंती हेंब्रम, शांति देवी, ढलिया देवी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >