गिरिडीह : अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में शुक्रवार को सात लोग घायल हो गये. पहली घटना में गिरिडीह-डुमरी पथ के बिट्टागढ़ा के पास शुक्रवार की रात को एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.
इस घटना में बाइक पर सवार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदडीहा निवासी चंदन विश्वकर्मा व बॉबी तुरी घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया है. बताया जाता है कि दोनों छात्र गिरिडीह से बदडीहा की ओर जा रहे थे.
इसी दौरान असंतुलित होकर गड्ढे में गिर पड़े.
बिरनी प्रतिनिधि के अनुसार कोवाड-कोडरमा मुख्य मार्ग पर जटाडीह के पास शुक्रवार की सुबह आठ बजे सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गय़े
इसी थाना क्षेत्र के माल्हो निवासी सुरेश यादव अपनी पत्नी पिंकी देवी, पुत्र पियूष को लेकर अपनी ससुराल कोडरमा जा रहा था़ जटाडीह के पास वाहन असंतुलित होने से दुर्घटना घट गयी़ उन्हें इलाज के लिए बिरनी पीएचसी में भरती कराया गया है.हीरोडीह प्रतिनिधि के अनुसार खोरीमहुआ मुख्य मार्ग पर पोबी मोड़ के समीप शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गये.
बताया जाता है कि सलीम अंसारी (35 वर्ष) व समसुद्दीन अंसारी (30 वर्ष) कोडरमा की ओर से गिरिडीह जा रहे थे. तभी अज्ञात माल वाहक वाहन पोबी के पास चकमा दे दिया और बाइक पलट गयी. दोनों का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया है.
