गिरिडीह/देवरी : 17 अगस्त को गांडेय थाना क्षेत्र के अहारडीह के मवेशी व्यापारी मो. जमशेद की हत्या के मुख्य अभियुक्त शेरू उर्फ सिराजुद्दीनन को चकाई पुलिस ने चकाई थाना क्षेत्र के दुलमपुर से गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभारी थानाध्यक्ष नीलमणि कुमार ने बताया की पुलिस को सूचना मिली थी कि शेरू दुलमपुर क्षेत्र में आया हुआ है. पुलिस ने टीम बनाकर उसे दुलमपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है.
पूछताछ में चकाई थाना के रामचन्दड्रीह अंसारी मुहल्ला निवासी व हत्याकांड के मुख्य आरोपित शेरू ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकारते हुए हत्याकांड में खास चकाई निवासी गौतम राम एवं राजा कुमार राम के भी शामिल होने की बात कही है.
पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपित गौतम राम एवं राजा कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.
बता दें कि गत 17 अगस्त को चकाई थाना क्षेत्र के चकाई बसबुट्टी ग्रामीण पथ के गदहरा पहाड़ी के पास गांडेय थाना क्षेत्र के अहारडीह निवासी सह मवेशी व्यवसायी मो. जमशेद से अपराधियों ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिये थे. विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी थी.
