वज्रपात से तीन महिलाएं बेहोश

बेंगाबाद : वज्रपात की चपेट में आने से बुधवार की रात करीब सात बजे को तीन महिलाएं घायल हो गयी. घायलों में पानमुनी हांसदा, शीला बेसरा व बड़की देवी शामिल हैं. घटना बेंगाबाद थाना क्षेत्र के घोरमारा गांव की है. तीनों महिलाओं का घर आसपास की है. इनके परिजनों ने बताया कि बुधवार की रात […]

बेंगाबाद : वज्रपात की चपेट में आने से बुधवार की रात करीब सात बजे को तीन महिलाएं घायल हो गयी. घायलों में पानमुनी हांसदा, शीला बेसरा व बड़की देवी शामिल हैं. घटना बेंगाबाद थाना क्षेत्र के घोरमारा गांव की है.
तीनों महिलाओं का घर आसपास की है. इनके परिजनों ने बताया कि बुधवार की रात को बारिश हो रही थी. तीनों उस समय पास स्थित मैदान की ओर गयी थी.
इसी क्रम में वज्रपात हुआ और तीनों बेहोश होकर गिर गयीं. हालांकि साथ में गयी एक बच्ची को कुछ नहीं हुआ. बच्ची के रोने की आवाज सुन कर लोग पहुंचे. आनन-फानन में तीनों को बेंगाबाद स्थित एक निजी क्लिनिक में भरती कराया. तीनों का इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >