गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बालसुनिया गांव में शुक्रवार की देर रात को चोरों ने एक दंपति को चाकू मार कर घायल कर दिया. घटना में टुगा मुमरू व उनकी पत्नी पन्नी सोरेन घायल हो गयीं.
टुगा ने बताया कि शुक्रवार की रात 1.30 बजे कुछ चोर उनके घर में घुस गये. विरोध करने पर चोरों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया.
चोर उनके घर से मोबाइल और टॉर्च लेकर भाग निकले. हल्ला करने पर आसपास के लोग जुटे. तब तक चोर भाग चुके थे. घायल दंपति ने मामले की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दे दी है. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
