25 हजार श्रद्धालुओं ने चढ़ाया निर्वाण लाड़ू

गिरिडीह/मधुबन : मोक्ष सप्तमी पर शनिवार को जैन धर्म के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल मधुबन व भगवान पाश्र्वनाथ की निर्वाण भूमि शाश्वत तीर्थ में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. देश-विदेश से पहुंचे लगभग 25 हजार भक्तों ने पारसनाथ पर्वत की सर्वोच्च चोटी में विराजमान पाश्र्वनाथ प्रभु की टोंक में पूजा-पाठ कर निर्वाण लाड़ चढ़ाया. सुबह श्रद्धालुओं […]

गिरिडीह/मधुबन : मोक्ष सप्तमी पर शनिवार को जैन धर्म के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल मधुबन व भगवान पाश्र्वनाथ की निर्वाण भूमि शाश्वत तीर्थ में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. देश-विदेश से पहुंचे लगभग 25 हजार भक्तों ने पारसनाथ पर्वत की सर्वोच्च चोटी में विराजमान पाश्र्वनाथ प्रभु की टोंक में पूजा-पाठ कर निर्वाण लाड़ चढ़ाया.
सुबह श्रद्धालुओं का जत्था बीसपंथी कोठी स्थित आदि मंदिर से पूजा कर भगवान पाश्र्वनाथ की अष्टधातु की चमत्कारिक प्रतिमा को सिर पर लिये गाजे-बाजे के साथ पर्वत पर स्थित पाश्र्वनाथ प्रभु के टोंक पर पहुंचा. यहां सबसे पहले प्रभु का ध्वजारोहण किया गया.
इस दौरान मंगल कलश सिपना, भगवान का मंगल अभिषेक, शांतीधारा तथा विशेष पूजन कर प्रभु को निर्वाण लाड़ अर्पित किया गया. इसके बाद विभिन्न प्रांतों से आये श्रद्धालुओं के ने कतारबद्ध होकर प्रभु के दर्शन किये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >