हत्यारोपी की गिरफ्तारी को ले भटक रहा दंपति

गिरिडीह : बेटी की हत्या के आरोपी ससुराल वालों की गिरफ्तारी को लेकर देवघर के एक दंपति ने एसपी से गुहार लगायी है. बुधवार को देवघर के देवीपुर थाना अंतर्गत दरंग गांव निवासी चतुर राय अपनी पत्नी के साथ गिरिडीह एसपी कुलदीप द्विवेदी से मिले. एसपी को दिये आवेदन में चतुर ने कहा है कि […]

गिरिडीह : बेटी की हत्या के आरोपी ससुराल वालों की गिरफ्तारी को लेकर देवघर के एक दंपति ने एसपी से गुहार लगायी है. बुधवार को देवघर के देवीपुर थाना अंतर्गत दरंग गांव निवासी चतुर राय अपनी पत्नी के साथ गिरिडीह एसपी कुलदीप द्विवेदी से मिले.
एसपी को दिये आवेदन में चतुर ने कहा है कि उसकी पुत्री रूबिया देवी की शादी पांच वर्ष पूर्व जमुआ थाना के नवडीहा ओपी अंतर्गत लेदवराडीह निवासी शिवनारायण राय के साथ हुई थी.
शादी के एक वर्ष बाद उसके साथ ससुरालवाले मारपीट करने लगे. पति शिवनारायण, ससुर रूपन, सास के अलावा ससुराल के अन्य सदस्य भी प्रताड़ित करते थे. सूचना मिलने पर देवीपुर में पंचायती करायी गयी थी. जिसमें रूबिया के पति ने दहेज न मांगने का वादा किया था. जब उसकी बेटी पुन: विदा होकर ससुराल पहुंची तो शिवनारायण ने उससे बातचीत बंद कर दी.
उसने एक अन्य महिला से संबंध बना लिया. विरोध करने पर 14 अगस्त को रूबिया की हत्या कर शव जला दिया गया. मामले की सूचना उन्हें 15 अगस्त की शाम को मिली. उसने रूबिया के पति समेत छह लोगों के खिलाफ नवडीहा ओपी में कांड संख्या 235/15 में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी.
आरोपी अबतक गिरफ्तार नहीं किये जा सके हैं. इस संबंध में नवडीहा ओपी प्रभारी नारद पासवान ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद गिरफ्तारी की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >