गांडेय : 22 अगस्त को रांची में आहूत घेरा डालो-डेरा डालो कार्यक्रम की सफलता को लेकर मंगलवार को पारा शिक्षक संघ ने मोटरसाइकिल जुलूस निकाला. संघ के प्रखंड अध्यक्ष सहदेव महतो व सचिव राजेश मंडल के नेतृत्व में मोटरसाइकिल पर सवार होकर पारा शिक्षक गांडेय मोहदा मोड़ से निकल कर मुख्य मार्ग होते हुए महेशमुंडा पहुंचे.
इसके बाद बीआरसी गांडेय में सभा आयोजित की गयी. इस दौरान संघ के सदस्यों ने शहीद मुनेश्वर प्रसाद के शहादत दिवस पर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया. मौके पर अनुग्रह स्वामी, धर्मेद्र तिवारी, गणोश विद्यार्थी, मो. मुख्तार, विकास राणा, राजकिशोर साहू, राजामणि मंडल, वासुदेव राणा, मो. महताब, खुर्शीद आलम, बैजनाथ मंडल, पप्पू मंडल, गुरु सोरेन, टुनटुन रवानी समेत कई मौजूद थे.
देवरी. गंभारडीह संकुल के पारा शिक्षकों की बैठक मंगलवार को मध्य विद्यालय गंभारडीह में हुई.अध्यक्षता भीम पासवान ने की. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने एवं 22 अगस्त को रांची में आहूत शहादत दिवस एवं डेरा डालो घेरा डालो कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का निर्णय लिया गया. बैठक में नरेश विश्वकर्मा, उमेश हाजरा ,तिलकधारी प्रसाद हाजरा, लक्ष्मण यादव ,बर्नेश मुमरू ,पिंकी बर्मा, सुशाना हेंब्रम आदि मौजूद थे.
इधर पारा शिक्षक संघ देवरी की बैठक बीआरसी देवरी में हुई. शहादत दिवस को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में जिला सचिव सुखदेव हाजरा, प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद राय, सचिव राजीव रंजन, अवध किशोर राय, पंचानंद पांडेय, विजय सिंह ,पीर मोहम्मद, चंदन बर्णवाल, उमेश राणा, सिंघेश्वर राय, बिजय राय आदि मौजूद थे.
