हर परिस्थिति से पुलिस निपटने को तैयार : एसपी

पुलिस लाइन मैदान व कार्यालय में एसपी ने किया झंडोत्तोलन गिरिडीह. पुलिस लाइन स्थित मैदान व कार्यालय में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गिरिडीह एसपी कुलदीप द्विवेदी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद सलामी दी. सबसे पहले पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में झंडोत्तोलन किया गया. मैदान में एसपी श्री द्विवेदी ने सार्जेट के […]

पुलिस लाइन मैदान व कार्यालय में एसपी ने किया झंडोत्तोलन

गिरिडीह. पुलिस लाइन स्थित मैदान व कार्यालय में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गिरिडीह एसपी कुलदीप द्विवेदी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद सलामी दी.
सबसे पहले पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में झंडोत्तोलन किया गया. मैदान में एसपी श्री द्विवेदी ने सार्जेट के साथ सलामी गार्ड का निरीक्षण किया.
एसपी ने कहा कि पुलिस नक्सल प्रभावित जिला की चुनौतियों का सामना करना जानती है. मौके पर डीसी उमाशंकर सिंह, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, डीडीसी वीरेंद्र भूषण, एसडीओ नमिता कुमारी, एएसपी कुणाल, डीएसपी विजय आशिष कुजूर, डीएसपी शंभु कुमार सिंह, राजकुमार मेहता, पुलिस निरीक्षक अमरनाथ, नगर थाना प्रभारी विमल नंदन सिन्हा, मुफस्सिल थाना प्रभारी अजय कुमार साहू, अनि रुखसार अहमद, पुलिस मेंस एसोसिएशन के बबलू पासवान, नगेंद्र दुबे, अमित कुमार, वार्ड पार्षद बाबुल गुप्ता आदि मौजूद थे.
शहीदों के परिजनों को सम्मान : पुलिस लाइन मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नक्सली वारदात समेत अन्य घटना में शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया गया. एसपी, एएसपी, तीनों डीएसपी ने संयुक्त रूप से शाल ओढ़ाकर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया. पुलिस लाइन मैदान में ही पुलिस अधिकारियों ने परेड में शामिल पुलिस जवान, होमगार्ड जवान, सरकारी और निजी स्कूल के छात्रों को भी सम्मानित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >