गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गादी श्रीरामपुर स्थित दीवान टोला में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गयी. इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल का नाम बैजनाथ रजवार (45) है.
उसने बताया कि बुधवार की सुबह उसकी जमीन पर फौदी रजवार, चुकानंद रजवार, चिरीति रजवार समेत अन्य लोग काम कर रहे थे. इसका विरोध करने पर उन लोगों ने उसके साथ मारपीट की.
कहा कि पुलिस ने पूर्व में ही उक्त जमीन पर काम करने पर रोक लगा दी है. इसके बावजूद वे लोग काम कर रहे थे. मामले की सूचना पुलिस को दे दी गयी है. इस घटना में शामिल दोनों पक्ष एक ही परिवार के सदस्य हैं.
