मां-बेटे को मार कर किया घायल

गिरिडीह : नगर थाना इलाके के बोड़ो में पुराने विवाद को लेकर रिश्तेदारों के बीच मारपीट हो गयी. घटना में बोड़ो निवासी अजीत साव व उसकी मां रेखा देवी घायल हो गये. दोनों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. रेखा देवी ने बताया कि वह अपनी जमीन पर मकाने बनवा रही थी, इसी […]

गिरिडीह : नगर थाना इलाके के बोड़ो में पुराने विवाद को लेकर रिश्तेदारों के बीच मारपीट हो गयी. घटना में बोड़ो निवासी अजीत साव व उसकी मां रेखा देवी घायल हो गये. दोनों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
रेखा देवी ने बताया कि वह अपनी जमीन पर मकाने बनवा रही थी, इसी दौरान उसका रिश्तेदार पहुंचा और विरोध किया. उसके पुत्र अजीत साव ने विरोध किया तो रिश्तेदार ने तलवार से वार कर दिया, जिससे अजीत को चोट आयी. घायल अजीत की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. परिजनों ने नगर थाना को मामले की सूचना दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >