आठ गिरफ्तार, गये जेल

राजधनवार : पुराने मामले के आठ आरोपियों को धनवार पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. धनवार थाना कांड संख्या 224/09 में भीमलाल साव, सुखदेव साव, प्रभु साव, डेगन साव, किशुन साव, प्रेम साव को गिरफ्तार किया गया है. सभी धनवार के चित्तरडीह के निवासी है. कांड सं. 35/13 के आरोपित अनिल कुमार […]

राजधनवार : पुराने मामले के आठ आरोपियों को धनवार पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. धनवार थाना कांड संख्या 224/09 में भीमलाल साव, सुखदेव साव, प्रभु साव, डेगन साव, किशुन साव, प्रेम साव को गिरफ्तार किया गया है.
सभी धनवार के चित्तरडीह के निवासी है. कांड सं. 35/13 के आरोपित अनिल कुमार यादव महथाडीह (मरकच्चो) तथा 204/15 के आरोपित उडमंडरी के रामेश्वर यादव को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
मारपीट में एक गिरफ्तार
गावां. गावां में शनिवार को आपसी विवाद में मारपीट हो गयी. माल्डा निवासी रिंकू कांदू ने गावां थाना को दिये आवेदन में कहा कि वह गावां में सरकारी विदेशी शराब की दुकान चलाता है. गावां से माल्डा जाने के क्रम में अनूप कुमार साहा उर्फ बबलू साहा ने उसके साथ मारपीट और गाली गलौज की तथा जेब से 7000 रुपये निकाल लिये. इस संदर्भ में थाना प्रभारी अतिन कुमार ने कहा कि आवेदन के आधार पर गावां थाना में मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इधर गिरफ्तार बबलू साहा ने आरोप को बेबुनियाद बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >