हादसों में तीन लोगों की गयी जान

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, झलकडीहा में मातम राजधनवार : धनवार के झलकडीहा निवासी शम्सुद्दीन अंसारी के 20 वर्षीय पुत्र फिरोज अंसारी की मौत सोमवार की शाम को औरंगाबाद में चलती ट्रेन से गिर जाने से हो गयी. मंगलवार दोपहर उसकी लाश गांव पहुंची. लाश के पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया. जानकारी के […]

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, झलकडीहा में मातम
राजधनवार : धनवार के झलकडीहा निवासी शम्सुद्दीन अंसारी के 20 वर्षीय पुत्र फिरोज अंसारी की मौत सोमवार की शाम को औरंगाबाद में चलती ट्रेन से गिर जाने से हो गयी.
मंगलवार दोपहर उसकी लाश गांव पहुंची. लाश के पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया. जानकारी के अनुसार फिरोज बनारस में राज मिस्त्री था. सोमवार को वह पैसेंजर ट्रेन से बनारस जा रहा था. बताया जाता है कि सफर के दौरान वह ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा था. इसी दौरान औरंगाबाद के पास वह चलती ट्रेन से गिर गया और उसकी मौत हो गयी.
गरजासारन की मुखिया जुलेखा खातून, मुस्तकीम अंसारी, मुसलिम अंसारी, नसीम राही, अमृत साव, मो युनूस आदि ने उसकी मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है.
पंचायत सचिव काशीनाथ प्रसाद व रोजगार सेवक नकुल राम मौके पर पहुंच मृत्यु प्रमाण पत्र की औपचारिक प्रक्रिया के लिए घटना की जानकारी ले रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >