गिरिडीह : बुधवार को जिले के अलग-अलग स्थानों पर घटित घटनाओं में एक बच्च समेत तीन लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना इलाके के डांडीडीह में एक वाहन की चपेट में आने से रहमत अली का पुत्र रिजवान (10) घायल हो गया.
रिजवान को सदर अस्पताल लाया गया जहां से उसे धनबाद रेफर कर दिया गया है. नगर थाना इलाके के भंडारीडीह में एक ऑटो ने साइकिल सवार को धक्का मार दिया. घटना में तेलोडीह निवासी मनौव्वर अंसारी घायल हो गये. इधर, जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में बिरनी निवासी नूर मोहम्मद की पत्नी सैरून बीवी घायल हो गयी.
