ईद : जगह-जगह हुई शांति समिति की बैठक, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की लोगों से अपील
गिरिडीह/डुमरी : ईद को लेकर जिले के विभिन्न थाना में बुधवार कों शांति समिति की बैठक हुई. निमियाघाट थाना परिसर में डुमरी के अनुमंडल पदाधिकारी ज्ञान प्रकाश मिंज की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में डीएसपी विजय आशीष कुजूर, डुमरी के बीडीओ मनोज कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी राहुल देव, पुलिस इंस्पेक्टर अनूप कुमार कर्मकार व थाना प्रभारी आरके राणा मुख्य रूप से उपस्थित थे.
मौके पर उपस्थित दोनों समुदाय के लोगों ने शांति व भाईचारे के माहौल में ईद मनाने का निर्णय लिया. साथ ही आम जनता से शरारती तत्वों पर नजर रखने व अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की.
डीएसपी श्री कुजूर ने खेतको के विवादित स्थल का किसी भी समुदाय के द्वारा इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी. मौके पर प्रखंड प्रमुख भोला साव, मुखिया जगदीश रजक, विनोद कुमार गुप्ता व कमीशन अंसारी, जिला सांसद प्रतिनिधि अशोक ओझा उर्फ बबलू ओझा, डालोराम महतो, घनश्याम साव, जितेंद्र महतो, विनोद जैन, मनोज पासवान, फारूख खान, अफसार आलम, अब्दुल जलील आदि उपस्थित थे.
इधर नगर थाना में अंचलाधिकारी लखीराम बास्के व थाना प्रभारी विमल नंदन सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूरे इलाके की चर्चा हुई. बैठक में कहा गया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस है. मौके पर नप उपाध्यक्ष राकेश मोदी, अनि सोनू कुमार चौधरी, बाबूल प्रसाद गुप्ता, नवीन सिन्हा, संजीत सिंह, महबूब आलम, जाहिर मजहरी, गुलाम सरवर नवाब, अजय, इरशाद अहमद वारिस, रहमतउल्लहा आदि मौजूद थे.
इधर, तिसरी थाना परिसर में भी शांति समिति की बैठक बीडीओ मो क्यूम अंसारी की अध्यक्षता में हुई. मौके पर थाना प्रभारी विनोद उरांव, सअनि एसडी मिश्र, आमोद कुमार सिंह, सत्यनारायण यादव, मुखिया अफजली खातून, मो अब्दुल सतार, मो मुस्तकीम , विनय पंडित, रवींद्र पंडित, किशोरी साव, श्यामसुन्दर साव, लखन रविदास, मो अजीम, सुखदेव यादव, संजय कुमार समेत कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे.
राजधनवार : ईद को लेकर बुधवार को धनवार थाना में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ नरेश कुमार वर्मा ने की. इस दौरान उपस्थित क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने विधि व्यवस्था की जानकारी ली. शांति और सौहार्द के साथ ईद का त्योहार मनाने की अपील की. बैठक का संचालन थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने किया.
बैठक में परसन ओपी प्रभारी कालेश्वर कुमार, मुखिया मो. वारिश, सबदर अली, विकास सिंह, अनिता देवी, मकसूद आलम, अजरुन दास, खुबलाल महतो, दिनेश यादव, विरेंद्र सिंह, साहबान अंसारी, अनिल राय आदि ने भाग लिया.
सरिया : सरिया थाना परिसर में ईद को लेकर बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई़ अध्यक्षता सरिया प्रमुख कुमुद जैन ने की़ इस दौरान भाईचारा और शांति के साथ ईद मनाने की अपील की गयी. बैठक में सरिया थाना प्रभारी केएन सिंह, जिप सदस्य मोहम्मद इकबाल, मुखिया भुनेश्वर मंडल, विनोद यादव, आसिफ अंसारी, संजय मोदी, बबनी मियां, समेत अन्य कई लोग उपस्थित थ़े
