पीरटांड़ : पीरटांड़ थाना पुलिस ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल भवन की राशि गबन करने के आरोप में बुधवार को पारा शिक्षक सह खेताडाबर निवासी निरंजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ पीरटांड़ थाना में कांड संख्या 21/14 के तहत मामला दर्ज किया गया था. इसी आधार पर पुलिस ने उसे गिरिडीह से गिरफ्तार किया. वह कई माह से फरार था.
बताया जाता है कि उक्त पारा शिक्षक को बिशनपुर पंचायत अंतर्गत बोनासिंघा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में भवन निर्माण के लिए राशि दी गयी थी. पारा शिक्षक की ओर से नींव तो खुदवायी गयी लेकिन भवन का निर्माण नहीं कराया गया. इसे लेकर ग्रामीणों ने उसके खिलाफ कई दफा आंदोलन भी किया था.
डीएसपी विजय आशिष कुजूर ने बताया कि कांड के अनुसंधान में आरोप को सत्य पाया गया. इसके बाद निरंजन की गिरफ्तार करने का निर्देश कांड के अनुसंधानकर्ता को दिया गया था.
