नीलकंठ सिंह मुंडा पहुंचे गिरिडीह

गिरिडीह : झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा बुधवार की देर रात को गिरिडीह पहुंचे. श्री मुंडा गुरुवार को होने वाले जिला योजना समिति की बैठक में भाग लेंगे. बताया जाता है कि श्री मुंडा गिरिडीह जिला के प्रभारी भी हैं. गुरुवार को जिला योजना समिति की बैठक के पूर्व श्री मुंडा […]

गिरिडीह : झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा बुधवार की देर रात को गिरिडीह पहुंचे. श्री मुंडा गुरुवार को होने वाले जिला योजना समिति की बैठक में भाग लेंगे. बताया जाता है कि श्री मुंडा गिरिडीह जिला के प्रभारी भी हैं.
गुरुवार को जिला योजना समिति की बैठक के पूर्व श्री मुंडा अपने विभाग के अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे. परिसदन भवन पहुंचने पर भाजपा विधायक निर्भय कुमार शहाबादी, केदार हाजरा, जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि अजरुन बैठा ने उनका भव्य स्वागत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >