ट्रांसफॉर्मर उद्घाटन पर विवाद

बेंगाबाद : बेंगाबाद मुख्य बाजार में ट्रांसफॉर्मर उद्घाटन को लेकर विवाद हो गया. क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गयी. दरअसल बाजार में जले ट्रांसफॉर्मर को बदलकर नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया. रविवार की रात विधायक जयप्रकाश वर्मा ने इसका उद्घाटन किया.इसका कुछ लोगों ने विरोध किया. उनका कहना था कि विद्युत विभाग और स्थानीय लोगों […]

बेंगाबाद : बेंगाबाद मुख्य बाजार में ट्रांसफॉर्मर उद्घाटन को लेकर विवाद हो गया. क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गयी. दरअसल बाजार में जले ट्रांसफॉर्मर को बदलकर नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया. रविवार की रात विधायक जयप्रकाश वर्मा ने इसका उद्घाटन किया.इसका कुछ लोगों ने विरोध किया.
उनका कहना था कि विद्युत विभाग और स्थानीय लोगों की पहल पर ट्रांसफॉर्मर लगाया गया. विधायक द्वारा उद्घाटन की बात पर माहौल गरम हो गया. मौजूद गणमान्य लोगों ने मामले को शांत किया. विरोध करने वाले दूसरे दल के बताये जा रहे हैं.
वहीं विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए उन्होंने विभाग से बात कर ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया है. मौके पर डॉ राजेश पोद्दार, प्रवीण राम, रामरतन राम, शिवपूजन राम, रंजीत गुप्ता, दीपक गुप्ता, सुनील सहारा, मनोज मिल, नितेश, टुनटुन धान आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >