हजारीबाग रोड : सरिया में इन दिनों बढ़ रही आपराधिक घटनाओं की जांच के लिए गिरिडीह एसपी कुलदीप द्विवेदी ने क्षेत्र का दौरा किया़ रविवार को सरिया थाना क्षेत्र के कोयरीडीह अंतर्गत डोमालोपर के पास माले नेता अरुण पांडेय कर दी गयी थी. मामले की जांच को लेकर एसपी सरिया थाना पहुंचे थे.
उन्होंने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया. इसके बाद वे मृतक अरुण पांडेय की पत्नी से मिले और शोक संवेदना जतायी. मौके पर उनके साथ डीएसपी राजकुमार मेहता व कई पुलिस अधिकारी भी मौजूद थ़े इसके बाद एसपी ने सरिया थाना परिसर में बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह, सरिया के कई व्यवसायियों व प्रतिनिधियों से बातचीत भी की.
विधायक समेत अन्य लोगों ने सरिया पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल उठाये और लूट समेत हत्या आदि मामलों का जल्द खुलासा करने की मांग की़ इस संबंध में एसपी कुलदीप द्विवेदी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जायेगी. साथ ही क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ायी जायेगी. वार्ता के दौरान जिप सदस्य रजनी कोर, मोहम्मद इकबाल समेत सरिया बाजार के व्यवसायी मौजूद थ़े
