माले नेता अरुण पांडेय की शव यात्र में उमड़ी भीड़

हजारीबाग रोड : माले नेता अरुण पांडेय का दाह संस्कार सोमवार को बराकर नदी स्थित श्मशान घाट पर किया गया. उनकी शव यात्र में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी़ लोग अहले सुबह से उनके आवास पर पहुंच गये थ़े नम आंखों से माले नेता को अंतिम विदाई दी. कोयरीडीह आदिवासी बहुल गांवों से भी आदिवासी […]

हजारीबाग रोड : माले नेता अरुण पांडेय का दाह संस्कार सोमवार को बराकर नदी स्थित श्मशान घाट पर किया गया. उनकी शव यात्र में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी़ लोग अहले सुबह से उनके आवास पर पहुंच गये थ़े नम आंखों से माले नेता को अंतिम विदाई दी. कोयरीडीह आदिवासी बहुल गांवों से भी आदिवासी लोग पारंपरिक हथियार के साथ शव यात्र में शामिल हुए.
स्व पांडेय के पुत्र चंदन ने मुखाग्नि दी. श्मशान घाट पर दो मिनट का मौन धारण कर माले कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति को लेकर प्रार्थना की.बता दें कि रविवार की सुबह आठ बजे माले के सरिया प्रखंड कमेटी सदस्य अरुण पांडेय की हत्या अपराधियों ने कर दी थी. घटना के बाद से माले कार्यकर्ता समेत आम लोगों में काफी आक्रोश है.
अंतिम संस्कार के मौके पर पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह, झामस के केंद्रीय सचिव परमेश्वर महतो, जिला सचिव मनोज भक्त, जिप सदस्य मनोज पांडेय, भोला मंडल, संदीप जायसवाल, किशोरी अग्रवाल, विजय सिंह, प्रमुख सीता राम सिंह, राजेश सिन्हा समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे. शव यात्र में झामुमो के जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव भी शामिल हुए़ जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव ने हत्या की घोर निंदा है और मामले की जांच कर शीघ्र ही दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >