गिरिडीह : बारिश का मौसम आने के साथ ही आम आदमी की थाली से हरी सब्जियां गायब हो रही हैं. बाजार में हरी सब्जियों की आवक घटने से इसके दाम में भी भारी उछाल आया है. अभी रमजान का महीना चल रहा है. इसे लेकर भी कीमतें बढ़ गयी हैं.
लोग अब किलों की जगह पाव-पाव भर सब्जियों से ही काम चला रहे हैं. वहीं किसानों का कहना है कि बारिश के कारण खेतों में पानी भरने से बोड़ा, बीम, कंदा, कच्चू, ओल की फसल खेतों में ही नष्ट हो गयी हैं. वहीं बाहर से मंगायी जाने वाली सब्जियों के भाव ज्यादा हैं.लोगों ने इस पर अंकुश लगाने की मांग की है.
