देवरी : देवरी प्रखंड के जमडीहा पंचायत के पर्वतुडीह गांव में राजगीर मेला का मिठाई खाने से पति पत्नी समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की तबीयत बिगड़ गयी. बीमार पड़ने वालों में बीरेंद्र पांडेय (40 वर्ष )नीतू देवी (35 वर्ष)प्रीती कुमारी (14 वर्ष) इंद्राणी कुमारी (12 वर्ष) व पार्वती कुमारी (5 वर्ष)शामिल हैं.
सभी का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में चल रहा है. बताया जाता है कि बीरेंद्र पांडेय राजगीर मेले से मिठाई लेकर आये थे. शनिवार की रात भोजन के बाद परिवार के सभी सदस्यों ने मिठाई खायी. रात दस बजे के बाद सभी को उलटी होने लगी. रविवार सुबह हालत बिगड़ने पर सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील चौधरी ने बताया सभी की स्थिति खतरे से बाहर है.
