2000 मजदूर बेरोजगार

सीसीएल. पांच दिनों से लोकल सेल ठप गिरिडीह : सीसीएल गिरिडीह कोलियरी में पिछले पांच दिनों से लोकल सेल ठप है. इससे करीब दो हजार मजदूर बेरोजगार हो गये हैं. वहीं इस मुद्दे को लेकर दी झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी दी है. बताया जाता है कि पिछले दिनों आपसी विवाद को […]

सीसीएल. पांच दिनों से लोकल सेल ठप
गिरिडीह : सीसीएल गिरिडीह कोलियरी में पिछले पांच दिनों से लोकल सेल ठप है. इससे करीब दो हजार मजदूर बेरोजगार हो गये हैं. वहीं इस मुद्दे को लेकर दी झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी दी है. बताया जाता है कि पिछले दिनों आपसी विवाद को लेकर दो ट्रक ऑनरों के बीच मारपीट की हुई थी. घटना के बाद ट्रक ऑनरों में खेमेबाजी उत्पन्न हो गयी है. माना जा रहा है कि इसी विवाद को लेकर लोकल सेल प्रभावित हुआ है.
इस संबंध में दी झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन केंद्रीय उपाध्यक्ष जयनाथ राणा ने कहा कि गत 19 जून से गिरिडीह कोलियरी में लोकल सेल ठप है. दो हजार मजदूरों के समक्ष आर्थिक समस्या खड़ी हो गयी है. ट्रक ऑनरों के बीच आपसी विवाद का खामियाजा मजदूरों को भुगतना पड़ रहा है. कहा कि रोज कमाने-खाने वालों के समक्ष रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है ट्रक एसोसिएशन को अपना हित देखना चाहिए, लेकिन दूसरों का अगर अहित हो रहा है तो उसकी अनदेखी नहीं करनी चाहिए. दो की लड़ाई में आखिरकार मजदूर कब तक पिसते रहेंगे. श्री राणा ने इस मामले में प्रबंधन से हस्तक्षेप की मांग की है.
इधर ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा कि परमिट नहीं रहने के कारण लोकल सेल प्रभावित है. परमिट आने के बाद लोकल सेल शुरू हो जायेगा. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कुछ ट्रक ऑनरों के बीच आपसी विवाद के कारण भी कोयला ढुलाई प्रभावित हुई थी, लेकिन अब सब कुछ सामान्य है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >