सरिया : शर्माटांड़-हीरोडीह रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार की रात हावड़ा राजधानी दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गयी. पेट्रोलिंग के दौरान की मैन की नजर ट्रैक पर पड़ी तो कई पेंड्रोल क्लिप गायब मिले.
सूचना पाकर आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी सीबी दुबे दल-बल के साथ पहुंचे. वरीय अधिकारियों को भी सूचना दी गयी. इसके बाद ट्रेन को कौशन देकर पास कराया गया. इसके बाद आरपीएफ ने छापामारी कर कोडरमा जिला के जय नगर नयीटांड़ निवासी अजय विश्वकर्मा को 38 पेंड्रोल क्लिप के साथ गिरफ्तार कर लिया. उसपर थ्री आरपी यूपी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है़
वहीं गंगा-दामोदर एक्सप्रेस 3331 तथा गढ़वा एक्सप्रेस में चेन पुलिंग के आरोप के हरमेंद्र पासवान, अशोक कुमार और रमेश मिस्त्री को रेलवे अधिनियम 141 के तहत को गिरफ्तार दंडाधिकारी धनबाद न्यायालय भेजा गया़ इस अभियान उप निरीक्षक मनीष कुमार, सहायक उप निरीक्षक नुनू राम रविदास, रामायण मिश्र समेत अन्य शामिल थे.
