एटीएम कार्ड बदल निकाल लिये 16 हजार

राजधनवार : नवादा निवासी अजय कुमार यादव ने एटीएम कार्ड बदल कर 16000 रुपये की अवैध ढंग से निकासी का आरोप लगाते हुए धनवार थाना में मामला दर्ज कराया है. आवेदन में कहा है कि उसका खाता बैंक ऑफ इंडिया डोरंडा में है. मंगलवार को वह स्टेट बैंक घोड़थंभा स्थित एटीएम से पैसे निकाल रहा […]

राजधनवार : नवादा निवासी अजय कुमार यादव ने एटीएम कार्ड बदल कर 16000 रुपये की अवैध ढंग से निकासी का आरोप लगाते हुए धनवार थाना में मामला दर्ज कराया है. आवेदन में कहा है कि उसका खाता बैंक ऑफ इंडिया डोरंडा में है. मंगलवार को वह स्टेट बैंक घोड़थंभा स्थित एटीएम से पैसे निकाल रहा था. इसी दौरान केबिन में एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका एटीएम कार्ड लेकर पैसा निकालने का प्रयास किया और फिर यह कह कर लौटा दिया कि मशीन खराब है.
बाद में देखा तो पता चला कि उचक्का उसे किसी अनिल सिंह का एटीएम कार्ड पकड़ा कर उसका कार्ड लेकर चला गया. बाद में उसके कार्ड से 6000 और 10 हजार रुपये भी निकाल लिये. धनवार पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >