विवाहिता की मांग में डाला सिंदूर, जमकर हंगामा

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह में गुरुवार की शाम को एक युवक ने नवविवाहिता की मांग में जबरन सिंदूर डाल दिया. घटना से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने युवक को जम कर पीटा. सूचना पाकर पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. पुलिस जब आरोपित युवक को गिरफ्तार […]

गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह में गुरुवार की शाम को एक युवक ने नवविवाहिता की मांग में जबरन सिंदूर डाल दिया. घटना से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने युवक को जम कर पीटा. सूचना पाकर पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा.
पुलिस जब आरोपित युवक को गिरफ्तार कर ले जाने लगी तो लोगों ने गाड़ी को रोक कर शीशा तोड़ दिया. जानकारी मिलते ही प्रशिक्षु एएसपी अंशुमान कुमार, डीएसपी शंभु कुमार सिंह, नगर थाना प्रभारी विमल नंदन सिन्हा, मुफस्सिल प्रभारी अजय कुमार साहू पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझाया.
आक्रोशित ग्रामीणों के साथ सिहोडीह मुखिया संगीता देवी, पंसस सुशील शर्मा, जेवीएम नेता नवीन सिन्हा भी मौके पर थे.
ऐसे हुआ हंगामा :
नव विवाहिता कुछ दिन पहले ही सिहोडीह आयी थी. गुरुवार को वह बाजार से घर की ओर जा रही थी. आरोप है कि इसी दौरान सिहोडीह नये पुल के पास रामजी सिंह के पुत्र सोनू ने उसकी मांग में जबरन सिंदूर डाल दिया. आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया. देखते ही देखते भीड़ जमा हो गयी. मुफस्सिल पुलिस पहुंची, लेकिन लोग युवक को पीटते रहे. पुलिस ने युवक को अपनी गिरफ्त में ले लिया. लोग उसे अपने हवाले करने की मांग कर रहे थे, पुलिस ने इनकार किया तो ग्रामीण उग्र हो गये और पुलिस की गाड़ी पर हमला कर दिया.
होगी कार्रवाई : डीएसपी
इस संदर्भ में डीएसपी शंभु कुमार सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >