पीरटांड़ : पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर जिलेबिया घाटी, पुरनानगर व नारायणपुर मोड़ के पास अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गये. दो घायलों को पीरटांड़ के अंचलाधिकारी यशवंत नायक ने अपने वाहन से इलाज के लिए गिरिडीह पहुंचाया.
पहली घटना सोमवार की रात पुरनानगर के पास हुई. एक ऑटो चालक सवारी लेकर डुमरी की ओर जा रहा था. ऑटो के खराब हो जाने के कारण चालक सड़क पर भ्रमण कर रहा थ, तभी किसी वाहन की चपेट में आ गया. सोमवार की रात ही ही जिलेबिया घाटी में एक ट्रक घाटी में धंस गयी. तीसरी घटना मंगलवार की है.
बोकारो से आ रहे ऑटो (जेएच 09यू /8376) और गिरिडीह से आ रहे मालवाहक 407 (जेएच 01एए/7581) में सीधी टक्कर हो गयी. ऑटो के परखच्चे उड़ गये. उसपर सवार शेखर तथा चालक महादेव घायल हो गये. दोनों घायलों को सीओ ने सदर अस्पताल में भरती करा दिया है. घटना के बाद पीरटांड़ थाना के एएसआइ सुशील किस्कू घटनास्थल पहुंचे और वाहन को कब्जे में लेकर थाना ले आये.
बच्चे ने दिया ईमानदारी का परिचय : मंगलवार को नारायणपुर मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में 12 वर्षीय गुड्डू ने ईमानदारी का परिचय दिया. घटना के बाद वह घटनास्थल पर पहुंचा. जहां देखा कि मालवाहक वाहन के पास 20 हजार रुपये गिरे हैं. उसने रुपये उठाकर वाहन के चालक को दे दिया.
