गिरिडीह : डीसी उमाशंकर सिंह ने सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों को 17 जून तक बंद रखने का आदेश दिया है. डीसी के निर्देशानुसार डीएसइ महमूद आलम ने आदेश जारी कर सभी बीइइओ, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी व प्रधानाध्यापकों तथा ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्षों को इसकी जानकारी दी है.
भीषण गरमी के मद्देनजर शिक्षक व पारा शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी व डीएसइ से मिल कर स्कूलों को बंद करने की मांग की थी.
शिक्षक संघ के मैनेजर प्रसाद सिंह, विनोद राम व पारा शिक्षक संघ के राजेंद्र प्रसाद ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा था. इधर, पारा शिक्षक संघ के जिला प्रवक्ता राजेंद्र प्रसाद ने डीएसइ को ज्ञापन सौंप कर प्राथमिक व मध्य विद्यालय में अगले दस दिनों तक ग्रीष्मावकाश की अवधि बढ़ाने की भी मांग की है. बता दें कि जिले के स्कूलों में नौ जून तक गरमी की छुट्टी थी.
