933 पदों पर होगी शिक्षकों की नियुक्ति

प्राथमिक कक्षाओं में टेट उत्तीर्ण प्रशिक्षितों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू गिरिडीह : कक्षा एक से पांच में टेट उत्तीर्ण प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया विभागीय स्तर पर शुरू हो गयी है. गिरिडीह में 933 पदों पर प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति होनी है. इसके लिए डीएसइ कार्यालय की ओर से वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी डाल दी […]

प्राथमिक कक्षाओं में टेट उत्तीर्ण प्रशिक्षितों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू
गिरिडीह : कक्षा एक से पांच में टेट उत्तीर्ण प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया विभागीय स्तर पर शुरू हो गयी है. गिरिडीह में 933 पदों पर प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति होनी है. इसके लिए डीएसइ कार्यालय की ओर से वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी डाल दी गयी है.
इस संबंध में सर्व शिक्षा अभियान के एडीपीओ कौशल किशोर ने बताया कि अभ्यर्थी वेबसाइट पर विस्तृत विवरण, आवेदन पत्र का प्रारूप व अन्य सूचनाएं देख सकते है.
एडीपीओ ने कहा कि गिरिडीह जिले में कक्षा एक से पांच के लिए जे टेट उत्तीर्ण इंटर प्रशिक्षित शिक्षक व इंटर प्रशिक्षित उर्दू शिक्षक की नियुक्ति होनी है. उन्होंने कहा कि आवेदन पत्र डीएसइ कार्यालय में छह जुलाई को पांच बजे तक जमा किया जा सकता है. एडीपीओ ने कहा कि सभी आवेदन डाक द्वारा ही स्वीकृत किये जाने का निर्देश मिला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >